Rajasthan सरकार का बड़ा तोहफा: 56 हजार बुजुर्गों को मिलेगी मुफ्त तीर्थ यात्रा, आवेदन शुरू, घर बैठे ऐसे करें अप्लाई

punjabkesari.in Saturday, May 30, 2026 - 02:57 PM (IST)

Rajasthan Senior Citizen Tour : राजस्थान के वरिष्ठ नागरिकों के लिए राज्य सरकार ने एक बार फिर खुशियों की सौगात दी है। सरकार की बेहद लोकप्रिय ‘वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2026-27’ के तहत इस साल हजारों बुजुर्गों को देश के प्रमुख और प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों के दर्शन मुफ्त में कराए जाएंगे। इस बार राज्य सरकार ने करीब 56 हजार बुजुर्गों को इस योजना का लाभ देने का एक बड़ा लक्ष्य रखा है।

इस योजना के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और पात्र नागरिक अपने नजदीकी ई-मित्र केंद्र पर जाकर या ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। वहीं राज्य सरकार के देवस्थान विभाग के अनुसार योजना के लिए आवेदन की प्रक्रिया 27 मई 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक वरिष्ठ नागरिक आगामी 15 दिनों तक इस योजना के लिए फॉर्म भर सकते हैं। सरकार ने बताया कि आवेदकों को पर्याप्त समय दिया गया है ताकि आखिरी दिनों में वेबसाइट पर लोड या तकनीकी दिक्कतों का सामना न करना पड़े। पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी और सरल बनाया गया है।

यह भी पढ़ें: Poisonous Liquor Tragedy: पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ में 14 की मौत, आबकारी और पुलिस के 22 कर्मचारी सस्पेंड

इस पूरी यात्रा का संचालन और देखरेख राजस्थान सरकार का देवस्थान विभाग करेगा। यह हर साल चलाई जाने वाली सरकार की एक प्रमुख योजना है, जिसका उद्देश्य उन बुजुर्गों की इच्छा पूरी करना है जो आर्थिक या अन्य कारणों से तीर्थ यात्रा पर नहीं जा पाते। इस यात्रा के तहत देश के कई बड़े और नामचीन धार्मिक स्थलों को शामिल किया गया है।

PunjabKesari

घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन 

बुजुर्गों की सुविधा के लिए आवेदन प्रक्रिया को बेहद आसान रखा गया है। आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके खुद या किसी परिचित की मदद से फॉर्म भर सकते हैं। सबसे पहले देवस्थान विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें। अपने ई-मित्र (E-Mitra) या एसएसओ आईडी (SSO ID) के जरिए पोर्टल पर लॉगिन करें।

यह भी पढ़ें: MP Road Accident: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 6 की मौत, 40 से अधिक घायल

इसके बाद 'Devasthan Department' वाले सेक्शन में जाएं और Varishth Nagrik Tirth Yatra Yojana 2026 के विकल्प को चुनें। अब अपना जन आधार नंबर (Jan Aadhaar Number) दर्ज करें और सामने आने वाले आवेदन फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरें। फॉर्म में मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज (Documents) स्कैन करके अपलोड करें। आखिरी में फॉर्म को सबमिट कर दें और आगे के संदर्भ के लिए अपना आवेदन नंबर (Application Number) संभालकर नोट कर लें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News