राजस्थान: आवारा कुत्ते ने चार साल की बच्ची को बुरी तरह नोंचा, इलाज के दौरान मासूम ने तोड़ा दम

Friday, Apr 05, 2024 - 03:46 PM (IST)

 

नेशनल डेस्क: राजस्थान के उदयपुर जिले के अंबामाता थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक आवारा कुत्ते के हमले में चार साल की एक बच्ची की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि अंबा माता थाना क्षेत्र में सुबह पीड़िता रेशमा (4) एक दरगाह के पास बैठी थी। उसी दौरान आवारा कुत्ते ने उस पर हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया।

उन्होंने बताया कि पीड़िता रमजान के दौरान परिवार के सदस्यों के साथ मध्य प्रदेश से यहां आई थी। अंबामाता थाने के हेड कांस्टेबल रणजीत सिंह ने बताया कि बच्ची को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। 

 

rajesh kumar

Advertising