राजस्थान:CM गहलोत जब विधानसभा में पढ़ने लगे पुराने साल का बजट, विपक्ष का जोरदार हंगामा

Friday, Feb 10, 2023 - 12:02 PM (IST)

नेशनल डेस्क: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बजट भाषण के दौरान मुख्य विपक्षी दल भाजपा के विधायकों के हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही आधे घंटे के लिए स्थगित कर दी गई। मुख्यमंत्री गहलोत ने जैसे ही बजट की घोषणाएं पढ़नी शुरू कीं, भाजपा विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया। दरअसल सीएम गहलोत ने विधानसभा में पुराना बजट पढ़ दिया। हालांकि मंत्री महेश जोशी ने उन्हें बीचे में ही रोक दिया। इसके चलते सदन में भारी हंगामा होने लगा।

 

गहलोत ने विपक्षी सदस्यों से सब्र रखने को कहा, लेकिन विपक्ष के कुछ सदस्य हंगामा करते हुए सदन के बीचों-बीच आ गए। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीपी जोशी और नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया के बीच तीखी नोक झोंक हुई। इसके बाद अध्यक्ष ने कहा कि वह नेता प्रतिपक्ष के ‘‘व्यवहार से दुखी होकर सदन की कार्यवाही आधे घंटे के लिए स्थगित करते हैं।'' मौजूदा राज्य सरकार का यह पांचवां एवं आखिरी बजट है।

Seema Sharma

Advertising