सलाम ने करने पर BJP नेता ने चला दी गोली

Wednesday, May 18, 2016 - 10:57 AM (IST)

जालौर: राजस्थान के जिला जालौर में सत्ता के नशे में चूर भाजपा नेता ने एक व्यक्ति को सलाम न करने की ऐसी सजा दे दी कि लोगों के रौंगटे खड़े हो गए। मामला बगौरा थाने का है जहां देर रात एक व्यक्ति पर भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष नेता हिंगलाज दान चारण का गुस्सा इस कदर फूट पड़ा कि उन्होंने उसकी जमकर पिटाई कर दी। 
 
घायल के परिजनों का आरोप है कि नेताजी का टशन इस इलाके में सबके सिर चढ़कर बोलता है। घायल युवक नेताजी को न केवल इग्नोर करता था बल्कि उनको सलाम नहीं ठोकता था। यह बात नेताजी को नागवार गुजरी और उनकी इस युवक से कहासुनी हो गई। 
 
मामला इतना आगे बढ़ गया कि नेताजी को गोली चलानी पड़ी। हालांकि युवक को गोली लगी नहीं। इसके बाद उन्होंने लाठी-डंडों से उसको बुरी तरह से पीट दिया। युवक का इलाज राजकीय चिकित्सालय में चल रहा है। पुलिस की मानें तो फायरिंग करने की पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल नेताजी फरार हैं।
Advertising