इस बच्ची के साथ हुआ कुछ ऐसा जो लाखों में होता है एक के साथ (Watch pics)

Wednesday, Mar 16, 2016 - 03:33 PM (IST)

नई दिल्ली: दुनिया में बहुत सारे लोग ऐसे हैं जो अजीबो-गरीब बीमारियों से ग्रस्त हैं। ऐसी बीमारियां जिनके बारे में आपने कभी सुना भी नहीं होगा। 
 
 
कुछ ऐसा ही मामला राजस्थान के अलवर का सामने आया है, जहां महिला अस्पताल में जन्मी नन्ही बच्ची की पलकें तो हैं लेकिन आंखें नहीं है। डिलवरी के दौरान जब डॉक्टरों ने बच्ची को देखा तो वह दंग रह गए।  डॉक्टर इसे एनोफ्थलमॉस का दुर्लभ केस बता रहे हैं। 
 
 
इस केस में मां के गर्भ में पल रहे बच्चे के शरीर की पूरी संरचना होती है, लेकिन आंखों का हिस्सा विकसित नहीं हो पाता है। डॉक्टरों का कहना है कि ऐसा केस लाखों में एक बच्चे के साथ होता है। वहीं नेत्र रोग विशेषज्ञों ने बच्ची की स्थिति देख उच्च चिकित्सा संस्थान के लिए रैफर कर दिया है। फिलहाल अभी बच्ची और मां अस्पताल में भर्ती हैं, जो स्वस्थ है।
 
Advertising