पत्नी को जिंदा जलाने के बाद लाश के टुकड़े कर शहर में बिखेरे, गिरफ्तार

Friday, Nov 04, 2016 - 04:56 PM (IST)

जयपुर: राजस्थान के अलवर शहर के कोतवाली थाना पुलिस ने पत्नी को करोसिन का तेल उडेल कर जिंदा जलाने के बाद उसके शरीर के टुकड़े करके शहर में बिखरने वाले आरोपी व्यक्ति को आज गिरफतार कर लिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अलवर) पारस जैन ने कहा कि आरोपी योगेश (30) ने अपनी पत्नी आरती (28) की दीपावली से दो दिन पहले हत्या कर दी और उसके शरीर के टुकडे कर उन्हें गत 29 अक्तूबर से शहर के विभिन्न भागों में फेंक रहा था। पुलिस ने मानव अंग मिलने पर सतर्क होकर जांच करने पर आरोपी योगेश को चिन्हित कर उसकी तलाश की।

उन्होंने बताया कि योगेश पुलिस से बचने के लिए अपनी बहन के पास हिसार पहुंच गया। पुलिस आरोपी को तलाशते हुए कल हिसार पहुंच कर हिरासत में लेकर अलवर ले आई।  पूछताछ में योगेश ने पत्नी की हत्या करने और उसके शव के अंग काट काट कर शहर में फेंकना स्वीकार किया है। स्वीकरोक्ति के बाद आज उसे गिरफतार कर लिया गया।  पुलिस योगेश के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच कर रही है। 

Advertising