स्पा सेंटर की आड़ में हो रहा था ये गंदा काम, इशारों में ग्राहकों को उकसाती थीं लड़कियां

Saturday, Jul 22, 2017 - 01:14 PM (IST)

जयपुर: राजस्थान पुलिस ने कोटा में एक स्पा सेंटर पर कल रात दो स्थानों पर अचानक छापा मारकर देह व्यापार में लिप्त दस युवतियों एवं सात युवकों को गिरफ्तार किया है।  दोनों सेंटरों में पहले स्पा करवाना होता है, इस दौरान युवतियां लड़कों को देह व्यापार के लिए इशारों ही इशारों में उकसाती है। 

प्रशिक्षु भरतीय पुलिस सेवा की सीमा चौहान ने बताया कि पुलिस को काफी समय से गुमानपुरा में स्थित फैमिली स्पा के नाम पर चल रहे एक सेंटर पर देह व्यापार की शिकायत मिल रही थी। इस पर पुलिस ने कल देर शाम को एक बोगस ग्राहक भेजकर अनैतिक व्यापार चलने की पुष्टि की और उसके द्वारा संकेत मिलने पर पुलिस ने वहां दबिश दी।  

उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा की गई इस कार्यवाही में स्पा सेंटर से थाईलैंड और नागालैंड की युवतियां मिली हैं। उन्होंने बताया कि फेमस सेंटर स्क्वायर मॉल में राजेश माधवानी यह गोरखधंधा चला रहा था। वहीं, उसकी पत्नी संजना जवाहर नगर में स्पा सेंटर की आड़ में देहव्यापार करा रही थी। दोनों जगहों से 10 युवतियां और 7 युवक गिरफ्तार किए गए हैं।   

उन्होंने बताया कि स्पा सेंटर से पुलिस ने 5 युवतियों और 4 युवकों को संदिग्ध अवस्था में पाया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद जवाहर नगर स्थित डिस्ट्रिक सेंटर नी छापा मारा जहां से पुलिस ने 5 लड़कियां पकड़ी हैं, जिसमें स्पा सेंटर की संचालिका संजना माधवानी भी शामिल है। पुलिस ने यहां से भी थाईलैंड की 2 युवतियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, 2 लड़के पकड़े गए हैं।   पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 

Advertising