Boyfriend संग इश्क लड़ा रही थी लड़की, हेल्मेट पहने शख्स ने की सरेअाम पिटाई!

Thursday, Dec 29, 2016 - 06:51 PM (IST)

अजमेरः राजस्थान शहर के अनासागर चौपाटी पर अक्सर कपल्स घूमते और एंजॉय करते नजर आते हैं। लेकिन अचानक उस दिन चौपाटी का नजारा बदल गया, जब एक अनजान शख्स सरेअाम लड़की काे उसके ब्वॉयफ्रेंड के सामने पीटने लगा। दरअसल, लड़की अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ यहां बैठी हुई थी कि हेल्मेट लगाए एक शख्स वहां आया और लड़की को जमकर पीटने लगा। उसने लड़की काे बाल पकड़कर घसीटा। सूत्रों की मानें तो वह शख्स उस लड़की का पिता था। उसने लड़की को इश्क लड़ाते हुए देखा तो आग बबूला हो गया और आव देखा न ताव लड़की काे पीटना शुरू कर दिया। 

ब्वॉयफ्रेंड से गुहार लगाती रही लड़की
इस दौरान लड़की ब्वॉयफ्रेंड से बार-बार बचाने की गुहार लगाती रही। वह कहती रही कि प्लीज मुझे ले चलो। बॉयफ्रेंड उसे बचाने की कोशिश में लगा रहा, लेकिन वह लड़की को पिटने से नहीं बचा सका। पूरे समय ब्वॉयफ्रेंड पूछता रहा कि कौन हो तुम। इस नजारे को देख वहां घूम रहे सैलानी सहम गए। वहीं एक पर्यटक ने इसे अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया। इस घटना का वीडियाे भी साेशल मीडिया पर वायरल हाे रहा है।

Advertising