आए थे भगवान के दर्शन करने, जंगल में शर्मनाक हालत में पकड़े गए लड़के-लड़कियां

Thursday, Aug 17, 2017 - 02:52 PM (IST)

जयपुर: राजस्थान पुलिस ने उदयपुर में एक फार्म हाउस पर छापा मारकर रेव पार्टी करते हुए तीन लड़कियों सहित 11 युवकों को गिरफ्तार किया है।  पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गये सभी युवक गुजरात के है और इन्होंने रेव पार्टी के लिए मुंबई से लड़कियों को बुलाया था। इस कार्यवाही के दौरान कुछ युवक पुलिस को देख कर दीवार फांद कर जंगलों में भागने में सफल रहे।
 
बताया जाता है कि गुजरात के युवक यहां नाथद्वारा के दर्शन करने आए थे और शहर के बाहरी क्षेत्र में स्थित एक फार्म हाउस में रेव पार्टी कर रहे थे। पुलिस ने फार्म हाउस में चल रही रेव पार्टी में गुजरात के 8 लड़कों और पुणे मुंंबई की 3 लड़कियों को गिरफ्तार किया है।

 कार्रवाई के दौरान मौके पर बड़ी तादाद में आपत्तिजनक वस्तुएं, शराब, वेज-नॉनवेज खाना और गुजरात नंबर की 3-4 कार भी बरामद किए गए। पुलिस अब फरार हुए युवक-युवतियों की तलाश में जुटी हुई है। 

Advertising