प्लास्टिक पर प्रतिबंध से पहले विकल्प पर विचार करना चाहिए था: राजठाकरे

Tuesday, Jun 26, 2018 - 05:28 PM (IST)

मुंबई: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे ने राज्य में प्लास्टिक सामानों के उपयोग पर प्रतिबंध पर नाराजगी व्यक्त करते हुए मंगलवार को यहां कहा कि इस निर्णय का खामियाजा जनता भुगत रही है और इस पर रोक से पहले इसके विकल्प पर विचार करना चाहिए।  ठाकरे ने कहा कि महानगर पालिका प्लास्टिक के उपयोग पर दंड लगाने के पूर्व जनता को प्लास्टिक का विकल्प देने पर विचार करना चाहिए था। 

CM फडनवीस का है प्लास्टिक पर प्रतिबंध का निर्णय 
उन्होंने कहा कि प्लास्टिक पर प्रतिबंध का निर्णय मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडनवीस का है या किसी एक विभाग का, यह तो पता नहीं लेकिन इस पर रोक के लिए इतनी शीघ्रता क्यों की गई, यह समझ से परे है। एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि बृहन्नमुंबई महानगर पालिका की जो जवाबदेही है, उसे वह पूरा कर रही है क्या। उन्होंने कहा कि नासिक में हमने कचरे से खाद बनाने का प्रकल्प लगाया है और जो भी कचरा निकलता है, उसे खाद में परिवर्तित कर दिया जाता है। 

Anil dev

Advertising