राज ठाकरे का बयान- देश में राष्ट्रपति का पद केवल रबर स्टैंप

Sunday, Jun 25, 2017 - 09:21 AM (IST)

मुंबईः महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे ने आज कहा कि देश में राष्ट्रपति का पद केवल रबर स्टैंप के अलावा कुछ भी नहीं और उनसे देश को कोई लाभ नहीं होता। ठाकरे ने यहां संवाददाताओं से कहा कि देश की जनता राष्ट्रपति को पत्र लिखती है लेकिन उन्हें अपने पत्र का जवाब कभी मिलता नहीं। कोविंद हों या गोपाल इससे कोई फर्क नहीं पडता। उन्होंने कहा कि देश में कई मामले हैं। तानाशाही की जा रही है, राष्ट्रपति क्या भूमिका निभाएंगे। 

राष्ट्रपति की सक्रिय भूमिका नहीं होती
उन्होंने प्रश्न करते हुए कहा कि चाहे किसानों के ऋण माफ करने का मामला हो या कोई अन्य मामला हो इसमें राष्ट्रपति क्या कर सकते हैं। याकूब मेमन को फांसी की सजा देने के समय राष्ट्रपति की भूमिका देखने को मिली, अन्यथा देश के भले के लिए राष्ट्रपति की सक्रिय भूमिका नहीं होती। राष्ट्रपति का पद सिर्फ रबर स्टैंप होता है। 

Advertising