शिल्पा और राजकुंद्रा ने शर्लिन चोपड़ा को 50 करोड़ रुपये की मानहानि का भेजा नोटिस

Wednesday, Oct 20, 2021 - 09:50 AM (IST)

मुंबई-  बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके बिजनेसमैन पति राज कुंद्रा ने मंगलवार को माॅडल शर्लिन चोपड़ा को कानूनी नोटिस भेजकर माफी मांगने और उनके खिलाफ ‘‘फर्जी तथा निराधार’’ आरोप लगाकर उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के एवज में 50 करोड़ रुपए का हर्जाना मांगा है।
 

दंपत्ति के वकील प्रशांत पाटिल के माध्यम से भेजे गए कानूनी नोटिस में चोपड़ा से सात दिनों के भीतर प्रमुख अखबारों और डिजिटल मीडिया में बिना शर्त माफी मांगने को कहा गया है। ऐसा नहीं करने की स्थिति में वे शर्लिन चोपड़ा के खिलाफ कार्यवाही करने की चेतावनी दी गई है।
 

बता दें कि राज कुंद्रा और शर्लिन चोपड़ा दोनों अश्लील सामग्री मामले में आरोपी हैं। कुंद्रा को दो महीने जेल में रहने के बाद मुंबई की एक अदालत ने पिछले महीने ही जमानत पर रिहा किया था। 
 

तो वहीं हाल ही में शर्लिन चोपड़ा ने पिछले सप्ताह जुहू थाने में लिखित शिकायत देकर शेट्टी और कुंद्रा पर उनके साथ धोखा करने का आरोप लगाया था। शर्लिन चोपड़ा ने शिल्पा शेट्टी और शमिता शेट्टी के खिलाफ भी आरोप भी लगाए थे।
 

Anu Malhotra

Advertising