महाराष्ट्र में तेज बारिश, खराब मौसम के चलते 11 विमानों के रूट बदले

Monday, Jun 10, 2019 - 11:29 PM (IST)

मुंबई: महाराष्ट्र में मानसून का आगमन हो गया है। कई इलाकों में तेज बारिश हो रही है। मुंबई में बारिश के चलते हवाई  सेवा पर भी असर पड़ा है 11 विमानों का रूट बदला गया है। मुंबई लोकल पर भी ​बारिश का असर पड़ा है। मुंबई लोकल की सेंट्रल व वेस्टर्न रेलवे की लोकल सेवा देरी से चल रही है। 

मौसम विभाग का कहना है कि 12 और 13 जून को अरब सागर में 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। वहीं, 13 जून को गुजरात और महाराष्ट्र के तटीय इलाकों में 65 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। यह चक्रवाती तूफान का असर होगा। अरब सागर में चक्रवाती तूफान की पहचान की गई है। इसके धीरे-धीरे केरल की तरफ बढ़ने की आशंका है। 

shukdev

Advertising