कठुआ में बारिश का कहर, घरों और स्कूलों में घुसा पानी

Monday, Aug 19, 2019 - 05:16 PM (IST)

कठुआ (अजय सिंह):  कठुआ में हुई भारी बरसात के चलते स्कूलों और लोगों के घरों में पानी घुस गया जिसके चलते लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं लोगों ने नगर परिषद के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर रोष जताया। लोगों का कहना है कि बरसात से पूर्व प्रशासन कई बैठकें करता है लेकिन शनिवार को हुई बरसात ने प्रशासन और नगर परिषद की पोल खोल दी. कठुआ के वार्ड 7 से लेकर वार्ड 12 तक लोगों के घरों में पानी दुकानों में पानी गलियों में पानी और लोगों का सामान पानी में तैरता नजर आया। जम्मू-पठानकोट हाईवे पर बसें भी आधी-आधी पानी मे डूबी हुई नजर आई।
 

Monika Jamwal

Advertising