दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं के साथ बारिश, लुढ़का पारा

Saturday, May 11, 2019 - 12:59 AM (IST)

नेशनल डेस्कः दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार शाम तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदा-बांदी हुई, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। हालांकि मौसम विज्ञान ने अगले-दो तीन दिनों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई है।

बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह से ही लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल रहे और न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। राजधानी में सुबह साढ़े आठ बजे तक सापेक्ष आर्द्रता का स्तर 42 फीसदी रहा।

मौसम विभाग के अनुसार दिन में आशिंक रूप से बादल छाए रहेंगे और दिन में बारिश या धूलभरी आंधी चलने की आशंका जतायी गयी है। अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Yaspal

Advertising