जम्मू कश्मीर के कई हिस्सों में बारिश, तापमान में गिरावट

Wednesday, Apr 21, 2021 - 05:02 PM (IST)

श्रीनगर: बुधवार को जम्मू कश्मीर के कई हिस्सों में बारिश होने से तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार रात से ही यूटी के कई हिस्सों में बारिश जारी है। मौसम विभाग के अनुसार अभी ऐसा ही मौसम कुछ समय तक रहेगा। वहीं श्रीनगर में बीती रात का तापमान 10. 4 दर्ज किया गया।


काजीगुंड को कश्मीर का गेटवे कहा जाता है और काजीगुंड में पिछले 24 घंटों में 2.0 एमएम बारिश दर्ज की गई। पहलगाम में 3.8 एमएम बारिश दर्ज की गई।मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में और बारिश हो सकती है। दो दिनों तक फिलहाल ऐसा ही मौसम रहे का अन्देशा जताया गया है। 
 

Monika Jamwal

Advertising