मौसम विभाग ने जारी की जम्मू कश्मीर में बारिश और बर्फबारी की संभावना

Monday, Nov 29, 2021 - 11:45 AM (IST)

जम्मू: मौसम विभाग ने सोमवार को कहा कि जम्मू कश्मीर में बारिश और बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। विभाग ने मैदानी इलाकों में बारिश और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई है।


विभाग ने कहा कि तापमान में गिरावट जारी है और ऐसे में बारिश और बर्फ के आसार हैं। मुगल रोड, जोजिला, सिंथन टाॅप और राजदान टाॅप के आस-पास यातायात प्रभावित होने की बात भी कही गई है।


अधिकारियों के अनुसार 5से 7 दिसंबर के बीच जम्मू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव हो सकता है और इस दौरान हल्की से भारी बारिश हो सकती है। पहाड़ी इलाकों में एक से दो फुट तक बर्फ गिर सकती है और कई मैदानी इलाकों में भी दो से तीन इंच तक बर्फबारी हो सकती है। आपको बता दें कि जम्मू कश्मीर में ठंड का प्रकोप जारी है। 

Monika Jamwal

Advertising