दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने ली करवट, बारिश ने बढ़ाई ठंड

Monday, Jan 21, 2019 - 03:16 PM (IST)

नेशनल डेस्क: दिल्ली-एनसीआर में हल्की बूंदा-बांदी शुरू हो गई है, जिसने उत्तर भारत में फिर से ठंड बढ़ा दी है। वहीं राजधानी में सोमवार सुबह कोहरा छाया रहने के कारण कई गाड़ियों के आगमन में विलंब हुआ। 


दिल्ली में सुबह न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से चार डिग्री अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आद्र्रता 95 प्रतिशत रही। राजधानी में वायु की गुणवत्ता बहुत खराब दर्ज की गई लेकिन रविवार के मुकाबले इसमें कुछ सुधार देखा गया है। आज सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक 360 दर्ज किया गया। रविवार को अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो इस मौसम के औसत से सात डिग्री अधिक रहा। 


मौसम विभाग के अनुसार सोमवार शाम को देश के कुछ हिस्सों में तूफान, बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं।  24 जनवरी तक बारिश का मौसम इसी तरह बने रहने की संभावना है। विभाग के अनुसार, हवा की गति एवं दिशा में बदलाव होने के कारण कोहरा भी परेशान कर सकता है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी पांच से सात डिग्री तक की गिरावट आएगी। 

vasudha

Advertising