रेलवे करेगा चार लाख पदों पर भर्ती, दो महीनों में पूरा होगा प्रोसेस

Wednesday, Jan 23, 2019 - 07:33 PM (IST)

नेशनल डेस्कः रेल मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को बताया कि आने वाले दिनों में रेलवे में बंपर भर्ती होगी। युवाओं को रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि रेलवे में जल्द ही 4 लाख नई नौकरियों के अवसर निकलेंगे। इन नौकरियों के लिए पूरा प्रोसेस करीब दो महीने में पूरा होगा। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने जानकारी देते हुए कहा कि रेलवे में फिलहाल 1.32 लाख लोगों की जरूरत है।

गोयल ने कहा कि 1.5 लाख लोगों को रेलवे जल्द ही अपने यहां नियुक्त करने जा रही है। इनको अगले दो महीने में रेलवे के विभिन्न जोन में नियुक्ति कर दिया जाएगा। इसके साथ ही अगले 2 सालों  करीब 1 लाख लोग रेलवे से रिटायर हो जाएंगे।


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 2.50 लाख लोगों को विभिन्न पदों पर नियुक्त करने के लिए जल्द घोषणा की जाएगी। इस हिसाब से करीब 4 लाख लोगों को रेलवे अपनी तरफ से नौकरी पर रखेगा।

 

 

Yaspal

Advertising