जब रेलवे ने बताया कौन हैं असली Coolie No 1, सोशल मीडिया पर मच गया घमासान

Thursday, Mar 05, 2020 - 05:21 PM (IST)

बिजनेस डेस्क: हमारे देश में आज महिलाएं हर क्षेत्र में पुरूषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही हैं। देश के विकास में महिलाओं की भी उतनी ही भागीदारी है जितनी पुरूषों की है। रेल मंत्रालय ने भी महिलाओं की ताकत और हौसले को सलाम करते हुए सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की है जो चर्चा का विषय बन गई है। जहां फिल्मी सितारों ने इसे खूब सराहा तो वहीं कुछ राजनेताओं को यह रास नहीं आया। 

दरअसल रेल मंत्रालय ने 4 मार्च को अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर महिला कुलियों की तीन तस्वीरों को शेयार करते हुए लिखा कि 'रेल मंत्रालय के लिए काम करते हुए इन महिला कुलियों ने यह साबित किया है कि वे किसी से कम नहीं है। हम उन्हें नमन करते हैं। इन तस्वीरों में महिला कुली लोगों का सामान उठाती हुई दिखाई दे रही हैं। रेल मंत्रालय का यह ट्वीट लोगो को खूब पसंद आया। बॉलिवुड ऐक्टर वरुण धवन ने भी रेलवे की इस ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा कि 'ये हैं कुली नंबर -1' 

वरुण के रीट्वीट करने के बाद लोगों ने भी इसकी सराहना करते हुए कहा कि महिला कुली जिस तरह अपने परिवार को चलाने के लिए स्टेशनों पर संघर्ष कर रही हैं, वास्तव में उन्हें सम्मान मिलने का हक है। उनके काम को और खुद उनको सलाम करना बनता है। हालांकि कांग्रेस सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर को रेलवे का यह ट्वीट पसंद नहीं आसा और उन्होंने इसे अपमानजनक करार दिया।

थरूर ने भी रेलवे के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा कि यह बेहद अपमानजनक है। इस रूढ़िवादी प्रैक्टिस पर शर्म करने की जगह हमारा रेल मंत्रालय गरीब महिलाओं के शोषण पर गर्व महसूस कर रहा है जो कि सिर पर भारी सामान ढो रही हैं। 

vasudha

Advertising