करवा चौथ पर पत्नी कर रही थी पीयूष गोयल का इंतजार, कार छोड़कर लोकल ट्रेन से पहुंचे घर

Friday, Oct 18, 2019 - 12:00 PM (IST)

नेशनल डेस्क: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में ट्रैफिक जाम की समस्या आम हैं। घंटों तक ट्रैफिक में फसे रहने के चलते लोगों ने लोकल और सार्वजनिक वाहनों का अधिक प्रयोग करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में रेल मंत्री पीयूष गोयल का नाम भी शामिल हो गया है। भारी ट्रैफिक से बचने के लिए​ मंत्री जी भी अब लोकल ट्रेन का सहारा ले रहे हैं। 

करवा चौथे के दिन जब लोग लोकल ट्रेन से अपने घर की ओर जा रहे थे तो इस दौरान रेल मंत्री भी वहां पहुंच गए। लोग समझ नहीं पाए कि रेल मंत्री लोकल ट्रेन में सफर क्यों कर रहे हैं। दरअसल पीयूष गोयल की पत्नी करवा चौथ पर उनका इंतजार कर रही थी ऐसे मे घर जल्दी पहुंचने के लिए उन्होंने लोकल ट्रेन में जाने का फैसला लिया। क्योंकि वह जानते थे कि  मुंबई की सड़कों में भारी ट्रैफिक होने के कारण वह समय पर नहीं पहुंच पाएंगे ।

रेल मेंत्री ने ट्विटर पर कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि ट्रैफिक से बचने और समय बचाने के लिये मुंबई लोकल ट्रेन एक सर्वोत्तम साधन है। इसके उपयोग से आज समय पर घर पहुंच पाया। तस्वीरों में दिखाई दे रहा है कि किस तरह वह आम लोगों की तरह खड़े ​होकर ट्रेन में सफर कर रहे हैं। 

vasudha

Advertising