रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को मिला पासवान का बंगला, पशुपति को शरद यादव का आवास अलॉट

Monday, Aug 16, 2021 - 11:20 PM (IST)

नई दिल्लीः दिल्ली में 12, जनपथ स्थित बंगले को सरकार ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को दिया है। यह बंगला पहले दिवंगत केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान को आवंटित किया गया था। इसके अलावा पूर्व सांसद शरद यादव के आधिकारिक आवास को केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री पशुपति कुमार पारस को आवंटित किया गया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। 

केंद्रीय आवास एवं शहरी मामले मंत्रालय ने हाल में लोकसभा सदस्य चिराग पासवान से वह बंगला खाली करने को कहा था जो उनके पिता और लोक जनशक्ति पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राम विलास पासवान को दिया गया था। शरद यादव सात तुगलक रोड पर स्थित बंगले में रह रहे थे। 

Pardeep

Advertising