दक्षिण कश्मीर में रेल सेवा स्थगित

Tuesday, Dec 05, 2017 - 02:33 PM (IST)

श्रीनगर: सुरक्षा कारणों से एक बार फिर दक्षिण कश्मीर में रेल सेवा को स्थगित करना पड़ा। अनंतनाग जिले के काजीगुंड में लश्कर के तीन आतंकियों के मारे जाने के बाद यह फैसला लिया गया। काजीगुंड मुठभेड़ के दौरान एक आतंकी को जिन्दा भी पकड़ा गया है। पुलिस और प्रशासन से मिले निर्देशों के बाद रेलवे प्रशासन ने दक्षिण कश्मीर में आज सभी ट्रेनों को बंद रखा है।


मिली जानकारी के अनुसार नार्थ कश्मीर में ट्रेने तय समय पर चल रही हैं। गौरतलब है कि कश्मीर में रेल संपत्ति को भी प्रदर्शनकारी नुकसान पहुंचाने से बाज नहीं आते हैं। इसलिए जब भी सुरक्षा कारणों से स्थिति अनुकूल नहीं लगती है तो प्रशासन द्वारा रेल सेवा बंद कर दी जाती है।
 

Advertising