साढ़े तीन महीने के बंद के बाद कश्मीर में आज पटरी पर दौड़ी रेल

Thursday, Nov 17, 2016 - 04:01 PM (IST)

जम्मू: आतंकवादी बुरहान वानी क्या मारा गया कश्मीर घाटी में जैसे जिन्दगी रूक गई। पिछले साढ़े तीन महीनों से घाटी अशांत है। स्कूल कालेज बंद, यातायात बंद, दुकानें और व्यापारिक प्रतिष्ठान भी बंद। ऐसे में 9 जुलाई से घाटी में रेल सेवा भी बंद रही जोकि आज पूरे साढ़े तीन महीने के बाद आंशिक रूप से बहाल हुई।

प्रदर्शनकारियों ने रेल संपत्ति को भी काफी हद तक नुकसान पहुंचाया था। कई जगहों पर घाटी में रेल पटरियों को उखाड़ा गया था। आज बडगाम-श्रीनगर सेक्शन के बीच रेलगाड़ी चली। बनिहाल-श्रीनगर-बडगाम-बारामूला सेक्शन पर रेल यातायात अगले दस दिनों तक बहाल होगा। वहीं इस बात की भी जानकारी मिली है कि कश्मीर में रेलवे घाटे में चल रहा है। कश्मीर में रेल चलाने पर जो राजस्व कमाया जा रहा है वह खर्च से बहुत कम है।

 

Advertising