कश्मीर में रेल सेवा बहाल

Saturday, Oct 28, 2017 - 02:42 PM (IST)

 श्रीनगर: शुक्रवार को अलगाववादियों द्वारा किए गए बंद के आहवान के बाद स्थगित की गई रेल सेवा शनिवार को फिर से बहाल कर दी गई। रेलवे अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को पुलिस द्वारा दिए गए निर्देशों के बाद सुरक्षा कारणों से स्थगित की गई रेल सेवा को कश्मीर में फिर से बहाल कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि मध्य कश्मीर में श्रीनगर-बडगाम से लेकर नार्थ कश्मीर में बारामूला तक रेल सेवा फिर से चालू कर दी गई है। इससे यात्रियों को काफी राहत मिली है। शनिवार को सोमवार को रेलों में काफी भीड़ रहती है। कश्मीर घाटी में रेल यातायात का एक प्रसिद्ध माध्यम बनता जा रहा है।

 

Advertising