कश्मीर में चार दिनों के पटरी पर फिर दौड़ी रेल

Wednesday, Aug 16, 2017 - 12:42 PM (IST)

श्रीनगर: बारामूला और बानिहाल के बीच चार दिनों के बाद एक बार फिर से रेल सेवा शुरू हो गई है। दो सिविल नागरिकों के मारे ाने और स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर अलगाववादियों ने कश्मीर में बंद का आहवान किया था। इसी के तहत कश्मीर में रेल सेवा बाधित की गई थी। अधिकारिक जानकारी के अनुसार दक्षिण कश्मीर में वार दिनों के बाद रेल सेवा बहाल की गई है।


वहीं नार्थ कश्मीर में दो दिनों के बाद रेल पटरी पर दौड़ी। अधिकारी के अनुसार बडगाम-श्रीनगर और अनंतनाग काजीगुंड के बीच रेल सेवा बहाल है। रेल सेवा कश्मीर में ट्रांसपोर्ट के अहमद और महत्वपूर्ण संसाधनों में शूमार हो चुकी है। रेल घाटी में लोगों के बीच बहुत प्रिय साधन बन गया है। रेल सेवा बाधित होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है पर एहतियात के तौर पर प्रदर्शनों के दौरान रेल सेवा स्थगित करनी पड़ती है ताकि रेल संपत्ति को नुकसान न हो।

 

Advertising