कश्मीर में हालात सामान्य, रेल सेवा बहाल

punjabkesari.in Thursday, Mar 30, 2017 - 07:36 PM (IST)

श्रीनगर :  कश्मीर घाटी में कल अलगाववादियों के हड़ताल के बाद आज जनजीवन सामान्य हो गया। सरक्षाबलों की आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ के दौरान प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने में 3 लोगों की मौत के विरोध में कल हड़ताल का आह्वान किया गया था। सेना और आतंकवादियों के बीच इस मुठभेड़ में एक हिजबुल मुजाहिदिन का आतंकवादी वसीम मारा गया था जबकि सेना का एक जवान भी शहिद हो गया था। वसीम यारीपोरा कुलगाम का रहने वाला था और वहां आज भी जनजीवन प्रभावित है। घाटी में हड़ताल की आज भी अफवाह थी लेकिन अलगाववादियों ने इस पर सफाई देकर हड़ताल से इन्कार किया है।


अलगाववादी संगठन हुर्रियत कांफ्रेंस के दोनों गुटों और जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (जे.के.एल.एफ) द्वारा कल किये गये हड़ताल के कारण दुकानें और व्यापार प्रतिष्ठान बंद रहे लेकिन आज फिर से सब समान्य रूप से खुल गए।


रेल सेवा बहाल
सुरक्षा कारणों की वजह से एक दिन तक निलंबित रहने के बाद आज रेल सेवा को बहाल कर दिया गया। रेलवे अधिकारी ने कहा कि सभी रेल सेवाएं आज से शुरु हो गई। इसी तरह से बडग़ाम-श्रीनगर-अनंतनाग-काजीगुन्ड से बनिहाल निर्धारित अधिसूचना के अनुसार चल रही है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News