शनिवार को कश्मीर घाटी में रेल सेवा फिर शुरू

Saturday, Jul 14, 2018 - 04:08 PM (IST)

श्रीनगर: शुक्रवार को सुरक्षा कारणों से स्थगित की गई रेल सेवा को शनिवार फिर से शुरू कर दिया गया। रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सुबह से घाटी में रेल सेवा शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस से अनुमति मिलने के बाद ही ऐसा किया गया। बडगाम-श्रीनगर-अनंतनाग-काजीगुंड और जम्मू के बनिहाल से रेल सेवा शुरू कर दी गई है। पिछले वर्ष सुरक्षा कारणों से कश्मीर घाटी में करीब पचास बार रेल सेवा स्थगित की गई थी। घाटी में प्रदर्शनों के दौरान ऐसा किया जाता है ताकि लोग रेल संपत्ति को नुकसान न पहुंचा सकें।
 

Monika Jamwal

Advertising