लोकसभा मतदान के मद्देनजर राहुल करेंगे बैठक (पढे़ं 7 फरवरी की खास खबरें)

Thursday, Feb 07, 2019 - 05:12 AM (IST)

नई दिल्ली/जालंधर(वेब डेस्क): कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा मतदान की तैयारियों का जायजा लेने पर आगे की रणनीति पर मंथन करने के लिए आज पार्टी महासचिवों और विधायक दलों के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में प्रियंका गांधी वाड्रा के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है।

'बेरोजगारी हटाओ, आरक्षण बचाओ' आंदोलन की शुरुआत आज से 

तेजस्वी यादव आज से “बेरोजगारी हटाओ, आरक्षण बढ़ाओ” यात्रा की शुरुआत करेंगे। उन्होंने कहा कि वह इस आंदोलन को बिहार के हर जिले में ले जाएंगे।

गहलोत सरकार आज लगाएगी कर्जमाफी शिविर 

राजस्थान में कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार अपनी चुनावी घोषणा को पूरा करते हुए गुरुवार से प्रदेश के सभी जिलों में किसान कर्जमाफी शिविर लगाने जा रही है। ऋण माफी योजना में बड़े स्तर पर सामने आई अनियमितताओं के चलते इस बार 'आधार बेस्ड वेरीफिकेशन' कर कर्ज माफी की जाएगी। 

कांग्रेस महासचिवों और राज्यों के प्रभारियों से आज मिलेंगी प्रियंका गांधी 

यूपीए चेयरपर्सन की बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा की बुधवार को सक्रिय राजनीति में शुरुआत हो गई। बुधवार शाम प्रियंका एआईसीसी दफ्तर पहुंचीं और उन्होंने महासचिव पद का कार्यभार संभाला। इसके साथ ही प्रियंका गांधी आज कांग्रेस महासचिवों और राज्यों के प्रभारियों मुलाकात करेंगी।

खेल-
आज होने वाले मुकाबले 

क्रिकेट: सौराष्ट्र बनाम विदर्भ (रणजी ट्रॉफी फाइनल)
फुटबॉल: हीरो इंडियन सुपर लीग -2018 /19
फुटबॉल:फ्रेंच कप फुटबॉल टूर्नामेंट -2019

Pardeep

Advertising