राहुल से पहले शिवराज जाएंगे मंदसौर, रैली को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट

Friday, May 25, 2018 - 11:14 AM (IST)

भोपाल : मंदसौर गोलीकांड की बरसी पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आमसभा के जरिए चुनावी शंखनाद की रणनीति तैयार की है। रैली को लेकर सरकार भी पूरी तरह सतर्क नज़र आ रही है। शिवराज सरकार ने भी विपक्ष की रणनीति को फेल करने का ताना-बाना बुन लिया है। राहुल गांधी के दौरे से पहले सीएम शिवराज सिंह चौहान मंदसौर दौरा करेंगे। जिसके चलते बीजेपी ने अपने सभी विधायकों के साथ किसान मोर्चा के पदाधिकारियों को किसानों के बीच जाने के निर्देश दिए हैं।

सूत्रों की माने तो किसानों के कई संगठनों के एक से दस जून तक गांव बंद आंदोलन ने सरकार की चिंता बढ़ाई है। पिपल्यामंडी में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की आमसभा में दो लाख किसानों को जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। इसको लेकर पार्टी पदाधिकारी गांव-गांव घूम रहे हैं। विधानसभा चुनाव से राहुल का मध्यप्रदेश में ये पहला कार्यक्रम है। इसे सफल बनाने के लिए संगठन ने पूरी ताकत झोंक दी है। किसान कांग्रेस की कलश यात्रा और संविधान बचाओ जागरण का समापन भी इसी दिन होगा।

 

 

rehan

Advertising