MP उपचुनाव में मिली जीत पर बोले राहुल- अहंकार की हुई हार

punjabkesari.in Thursday, Mar 01, 2018 - 06:24 PM (IST)

नेशनल डेस्क: मध्य प्रदेश के कोलारस एवं मुंगावली विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी को मिली जीत पर राहुल गांधी ने बधाई दी है। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि यह अहंकार और कुशासन की हार है। ​कांग्रेस अध्यक्ष ने ट्वीट के जरिए पार्टी कार्यकताओं को बधाई दी है। 

 


राहुल ने ट्वीट कर लिखा कि मध्यप्रदेश की जागरूक जनता, मतदाताओं व कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कोलारस-मुंगावली की शानदार जीत की बधाई। यह अहंकार तथा कुशासन की हार व उम्मीद की जीत है। पहले राजस्थान और अब मध्यप्रदेश ने साबित किया कि बदलाव की आहट दस्तक दे रही है। वहीं गुना सांसद व सीएम पद के दावेदार ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस जीत को धनबल-बाहुबल पर जनबल की जीत बताया। उन्होंने कहा कि ये मुख्यमंत्री बल-मंत्रीबल पर जनबल की जीत है। गांधी जी ने कहा है कि सत्य परेशान हो सकता है लेकिन पराजित नहीं हो सकता है।

बता दें कि मध्य प्रदेश के कल घोषित उपचुनाव नतीजों में कांग्रेस ने शिवपुरी जिले की कोलारस और अशोकनगर जिले की मुंगवाली विधानसभा सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखा। अशोकनगर जिले की मुंगावली विधानसभा और शिवपुरी जिले की कोलारस विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस ने जीत हालिस की। मुंगावली में कांग्रेस के बृजेंद्र सिंह यादव ने भाजपा की बाई साहब यादव को 2124 वोटों से पराजित किया। वहीं, कोलारस में कांग्रेस के महेंद्र सिंह यादव ने भाजपा के देवेंद्र जैन को 8083 मतों से हराया। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News