छत्तीसगढ़ का विवाद सुलझाने में जुटे राहुल गांधी, बघेल और सिंहदेव के साथ की चर्चा
punjabkesari.in Tuesday, Aug 24, 2021 - 05:07 PM (IST)

नेशनल डेस्क: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव के साथ बैठक कर दोनों के बीच सुलह का प्रयास किया। सूत्रों के मुताबिक, यह बैठक करीब तीन घंटे तक चली। बैठक के बाद कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया ने इस बात से इनकार किया कि इस बैठक में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर कोई चर्चा हुई।
अफगानिस्तान में फिर शिक्षा से महरूम होगी लड़कियां, अांकड़ों में आएगी गिरावट
पुनिया ने कहा कि छत्तीसगढ़ के सभी संभागों के विकास पर चर्चा हुई। हालांकि सूत्रों का कहना है कि यह बैठक दोनों नेताओं के बीच सुलह की कोशिश के तहत बुलाई गई थी और मुख्य रूप से इसी पर केंद्रित भी थी। बैठक के दौरान कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और पुनिया भी मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में दिसंबर, २०१८ में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद से मुख्यमंत्री बघेल और स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव के बीच रिश्ते सहज नहीं रहे।
अफगानिस्तान के नाम से भी डर रही वहां की लड़कियां, बोली- अब भारत ही हमारा घर
सिंहदेव के समर्थकों का कहना है कि ढाई-ढाई साल के लिए मुख्यमंत्री को लेकर सहमति बनी थी और ऐसे में अब सिंहदेव को मुख्यमंत्री बनाया जाना चाहिए, हालांकि कांग्रेस आलाकमान ने बघेल को मुख्यमंत्री पद से हटाने का कोई संकेत नहीं दिया है। पिछले दिनों बघेल गुट और सिंहदेव गुट के बीच मतभेद उस वक्त और बढ़ गये जब कांग्रेस विधायक बृहस्पति सिंह ने स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव पर आरोप लगाया था कि वह उनकी हत्या करवाकर मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं। बृहस्पति सिंह को मुख्यमंत्री बघेल का करीबी माना जाता है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

ममता को अडाणी मुद्दे पर चुप्पी साधे रहने के निर्देश मिले होंगे : अधीर

Corona Cases in India: भारत में दम तोड़ रहा कोरोना, 24 घंटे में 100 से भी कम नए केस

कांग्रेस नेता के भतीजे की अपहरण के बाद की हत्या, आरोपियों ने 4 करोड़ की मांगी थी फिरौती

त्रिपुरा विस चुनाव: अमित शाह और ममता बनर्जी आज रहेंगे राज्य के दौरे पर