किसान आंदोलन पर बोले राहुल- ये महाराष्ट्र नहीं देशभर की समस्या

punjabkesari.in Monday, Mar 12, 2018 - 12:01 PM (IST)

नेशनल डेस्क: मांगों को लेकर नासिक से शुरू हुई किसानों की 200 किलोमीटर की पैदल यात्रा रविवार को मुंबई पहुंच चुकी है। अखिल भारतीय किसान महासभा के बेनर तले प्रदर्शन कर रहे 30,000 से ज्यादा किसान आज मुंबई में विधानसभा का घेराव करेंगे। वहीं किसानों के इस महा आंदोलन को लेकर राजनीति भी शुरू हो गई है।  कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी किसानों के समर्थन में उतर आए हैं।

देशभर का किसान इस समस्या से जूझ रहा 
पत्रकारों से बातचीत में राहुल ने कहा कि यह केवल राज्य के किसानों का मसला नहीं बल्कि पूरे देश के किसानों का है। उन्होंने कहा कि देशभर का किसान इस समस्या से जूझ रहा है। बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष कई बार किसानों की समस्या को लेकर अपनी बात रखते आए हैं। वहीं सत्तारूढ़ शिवसेना और राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने भी किसानों को अपना समर्थन दिया है। रविवार को शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे ने किसानों से मुलाकात के दौरान उन्हें कर्ज से मुक्ति दिलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि हम कर्ज माफी नहीं चाहते। माफी किसी मामले के दोषी को दी जाती है। हम दोषी नहीं हैं। हम कर्ज से मुक्ति चाहते हैं।

राज्य सरकार से नाराज किसान 
बता दें कि कर्ज माफी समेत कई मांगों को लेकर मार्च निकाल रहे इन किसानों में राज्‍य की भाजपा सरकार को लेकर असंतोष है। उनका मानना है कि सरकार किसानों के विकास के लिए प्रभावी नीतियां बनाने में असफल रही है। अखिल भारतीय किसान सभा ने किसानों की पूर्ण कर्ज माफी सहित अन्‍य मांगों को लेकर नासिक से मुंबई तक की यात्रा का ऐलान किया था। उन्होंने भाजपा पर किसान विरोधी राजनीति करने का भी आरोप लगाया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News