PM मोदी के संदेश पर राहुल गांधी का तंज, कहा- आपको ''वर्ल्ड थिएडर डे'' की बधाई

Wednesday, Mar 27, 2019 - 02:55 PM (IST)

नेशनल डेस्क: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ‘मिशन शक्ति’ की सफलता के लिए डीआरडीओ की सराहना की। उन्होंने राष्ट्र के नाम संबोधन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि वह मोदी को ‘विश्व रंगमंच दिवस’की बधाई देते हैं।
    

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि बहुत खूब डीआरडीओ, आपके कार्य पर हमें गर्व है। उन्होंने लिखा कि मैं प्रधानमंत्री को विश्व रंगमंच दिवस की बधाई भी देना चाहता हूं। वहीं इससे पहले पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा कि मिशन शक्ति की सफलता के लिए डीआरडीओ को बधाई। इसकी बुनियाद संप्रग सरकार के दौरान 2012 में पड़ी थी।


सुरजेवाला ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू और विक्रम साराभाई के नजरिये की वजह से भारत अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अग्रणी रहा है। यह भारत के लिए गौरव क्षण है। वहीं पार्टी प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि अंतरिक्ष महाशक्ति बनने पर भारतीय अंतरिक्ष विज्ञान के वैज्ञानिकों के कार्य को सलाम! पंडित जवाहर लाल नेहरु और होमी जहांगीर भाभा की दूरर्दिशता को भी सलाम, जिसके कारण भारत आज दुनिया का चौथा अंतरिक्ष महाशक्ति बनने में सफल हो पाया। जय हिंद। 

vasudha

Advertising