ब्रिज हादसे पर बोले राहुल गांधी- मुंबई में निकाय प्रशासन हुआ धराशायी

Tuesday, Jul 03, 2018 - 06:06 PM (IST)

नेशनल डेस्क: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मुंबई में कई इलाकों में बारिश का पानी सड़कों पर जमा होने और रेल की पटरी के ऊपर बने एक ओवरब्रिज के ढहने की घटना के लिए निकाय प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश की वित्तीय राजधानी में निकाय प्रशासन ही धराशायी हो चुका है।


कांग्रेस अध्यक्ष ने ट्वीट कर कहा कि सड़कें जलमग्न हैं, लोग फंसे हुए हैं, पुल गिर रहे हैं। निकाय प्रशासन धराशायी हो चुका है। उन्होंने कहर कि मेरी प्रार्थना मुंबई के लोगों के साथ है, वह सुरक्षित रहें। मुंबई के अंधेरी इलाके में फुटओवर ब्रिज का एक हिस्सा टूट कर गिर गया जिससे पश्चिम रेलवे की लोकल ट्रेन की सेवा बाधित हो गई। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने इस घटना की जांच का आदेश दिया है। 

बता दें कि मुंबई में पिछले कुछ समय से भारी बारिश हो रही है जिस कारण आम जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। अधिकतर जगहों में सड़कें जलमग्न नजर आई। सड़कों पर पानी भरने से यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हुई। भारी बारिश के कारण ही मुंबई के उपनगर अंधेरी में फुटओवर ब्रिज का एक हिस्सा टूट कर रेल की पटरियों पर गिर गया।
 

 

vasudha

Advertising