#MeToo: राहुल बोले- महिलाओं के साथ सम्मान से पेश आएं, वर्ना आपकी यहां कोई जगह नहीं

Friday, Oct 12, 2018 - 01:23 PM (IST)

नई दिल्लीः  कांग्रेस अध्यक्ष राहुल ने #MeToo अभियान पर आज ट्वीट किया। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है, जब महिलाओं के साथ सभी सम्मान और गरिमा से पेश आने की सलीका सीखें। राहुल ने कहा कि मुझे इस बात की खुशी है कि महिलाओं के लिए सम्मान नहीं रखने वालों की जगह अब खत्म हो रही है। बदलाव लाने के लिए सच को ऊंची आवाज में और साफ तौर पर कहने की जरूरत है। बता दें कि मी टू अभियान के तहत कई महिलाएं हिम्मत दिखाकर सामने आ रही हैं, जिन्होंने पावरफुल लोगों को बेनकाब किया।

फिल्म अभिनेत्री तनुश्री दत्ता और मशहूर एक्टर नाना पाटेकर के बीच यौन उत्पीड़न के विवाद के कारण भारत में #MeToo अभियान का आगाज हुआ है। #MeToo की लहर में पूर्व पत्रकार और केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर भी फंस गए हैं।

विपक्षी पार्टियों ने अकबर के इस्तीफे की मांग की है। हालांकि, केंद्र सरकार का कहना है कि अकबर के विदेश दौरे से लौटने और उनका स्पष्टीकरण सुनने के बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा। अब तक इस अभियान में जाने-माने फिल्म निर्माता और निर्देशक सुभाष घई, 'संस्कारी बाबू' आलोकनाथ, रजत कपूर और फिल्ममेकर साजिद खान का नाम भी सामने आ चुका है।

Seema Sharma

Advertising