राहुल का मोदी पर निशाना, कहा भाजपा की नफरत का जवाब प्यार से देंगे

Friday, Jun 07, 2019 - 10:08 PM (IST)

मलप्पुरम : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि भाजपा द्वारा फैलाई गई नफरत और असहिष्णुता का जवाब प्यार और स्नेह से दिया जाएगा। वायनाड लोकसभा के चुनाव में बड़ी जीत के बाद मतदाताओं का आभार जताने के लिए निकाले गए रोडशो में गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी मजबूत विपक्ष बनकर उभरेगी और गरीबों की आवाज उठाएगी। 

उन्होंने कहा,‘मोदी के पास बहुत धन हो सकता है। उनके पास मीडिया हो सकता है। उनके साथ अमीर दोस्त हो सकते हैं लेकिन भाजपा द्वारा फैलाई गई असहिष्णुता के खिलाफ कांग्रेस पार्टी लड़ती रहेगी।' गांधी ने कहा, ‘भाजपा और मोदी की नफरत और असहिष्णुता से कांग्रेस पार्टी प्यार और स्नेह से जवाब देगी।'

shukdev

Advertising