राहुल का PM पर तंज, ''दो हिंदुस्तान'' बना रहे मोदी

Monday, Dec 03, 2018 - 06:53 PM (IST)

नई दिल्लीः कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को कृषि संकट के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि वह ‘‘दो हिंदुस्तान’’ बना रहे हैं, जिनमें से एक अनिल अंबानी और दूसरा किसानों के लिए है। उन्होंने एक मीडिया रिपोर्ट का हवाला दिया, जिसमें दावा किया गया है कि 750 किलोग्राम प्याज के लिए एक किसान को महाराष्ट्र में मात्र 1040 रुपए मिले।

कांग्रेस अध्यक्ष ने ट्वीट किया, ‘‘मोदी जी दो हिंदुस्तान बना रहे हैं। एक हिंदुस्तान अनिल अंबानी के लिए है, जिन्हें कुछ किए-धरे बगैर ही, कोई विमान बनाए बगैर ही मोदीजी से 30,000 करोड़ रुपए का राफेल अनुबंध मिल जाएगा।’’ राहुल ने कहा, ‘‘दूसरा हिंदुस्तान किसानों के लिए है - जिन्हें चार महीने की कड़ी मेहनत के बाद उपजाए गए 750 किलोग्राम प्याज के लिए मोदी जी से महज 1040 रुपए मिलेंगे।’’

मोदीजी दो हिंदुस्तान बना रहे हैं।

एक अनिल अम्बानी का हिंदुस्तान।
जिसे बिना कुछ किए, बिना एक हवाई जहाज बनाए मोदीजी से 30,000 करोड़ का राफेल कांट्रैक्ट मिलेगा।

दूसरा किसान का हिंदुस्तान।
जिसकी चार महीने की कड़ी मेहनत से उगाई 750 Kg प्याज को मोदीजी से सिर्फ 1040 रु मिलेंगे। https://t.co/5BbiyndUur

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) December 3, 2018


कांग्रेस किसानों के मुद्दे पर मोदी सरकार पर लगातार हमले बोल रही है। पार्टी का आरोप है कि मोदी सरकार की नीतियों ने किसानों को बदहाल कर रखा है। बहरहाल, मोदी सरकार ने इन दावों को खारिज करते हुए किसानों के कल्याण के लिए उठाए गए कदम गिनाए हैं।      

 

Yaspal

Advertising