राहुल का दावा, अंग्रजी डिक्शनरी में जुड़ा नया शब्द ‘मोदी लाई’

Wednesday, May 15, 2019 - 09:07 PM (IST)

नई दिल्लीः कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने दावा किया है कि अंग्रेजी शब्दकोश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर नया शब्द ‘मोडीलाइ' के रूप में जुड़ गया है।

राहुल ने बुधवार को ट्वीट किया कि ‘मोडीलाइ' अब अंग्रेजी का नया आधिकारिक शब्द बन गया है और इसे ऑक्सफोडर् डिक्शनरी ने अपने संकलन में नये शब्द के रूप में शामिल किया है। इसकी प्रमाणिकता को लेकर उन्होंने एक स्नैपशॉट भी पोस्ट किया है। 

मोडीलाइ शब्द का अर्थ बताते हुए उन्होंने लिखा ‘जो सच को लगातार सुधारता है।' उन्होंने यह भी लिखा है कि इस शब्द का इस्तेमाल दो और तरह से भी किया जा सकता है। इसमें पहला तरीका ‘लगातार और आदतन झूठ बोलना' और दूसरा तरीका ‘बिना रुके झूठ बोलना' है।

 

Yaspal

Advertising