राहुल जिम्मेदारियों से भाग रहे: कांग्रेस

Monday, Oct 07, 2019 - 06:38 PM (IST)

नई दिल्ली: हरियाणा और महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव में कुछ दिन ही बाकी रह गये हैं, मगर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी बैंकॉक चले गए हैं। कांग्रेस के सूत्रों का कहना है कि राहुल की बैंकॉक यात्रा का कारण मालूम नहीं हो सका है। कांग्रेसी सूत्रों ने आरोप लगाया कि राहुल चुनावों के दौरान पार्टी की जिम्मेदारियों से भाग गए हैं। 

बताया जाता है कि राहुल इसलिए बैंकॉक गए हैं क्योंकि विधानसभा चुनाव से पूर्व पार्टी नेताओं की चल रही लड़ाई के दबाव से निपटने में विफल रहे हैं। पार्टी के बुर्जुग नेताओं के खिलाफ युवा नेताओं द्वारा विरोध किए जाने पर कांग्रेस गुटबंदी के गंभीर संकट से जूझ रही है। 

shukdev

Advertising