एनडी तिवारी के अंतिम दर्शन करने पहुंचे राहुल, मनमोहन और सोनिया गांधी

Friday, Oct 19, 2018 - 03:18 PM (IST)

नई दिल्ली:  कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की नेता सोनिया गांधी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सहित कई प्रमुख नेता आज उत्तर प्रदेश तथा उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी के अंतिम दर्शनों के लिए पहुंचे।

93 वर्षीय तिवारी का गुरुवार को दिल्ली के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया था। अंतिम दर्शन के लिए उनके पार्थिव शरीर को तिलक लेन स्थित उनके आवास पर ही रखा गया है।

शनिवार को उनके पार्थिव शरीर को लखनऊ ले जाया जाएगा और फिर उत्तराखंड के हलद्वानी में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उत्तराखंड के तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों भगतसिंह कोश्यारी, रमेश पोखरियाल निशंक और विजय बहुगुणा ने भी तिवारी के अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

राज्यसभा में कांग्रेस के नेता गुलाम नबी आजाद और कांग्रेस कोषाध्यक्ष अहमद पटेल ने भी तिवारी को पुष्पांजलि अर्पित की। दोनों नेताओं ने कहा कि देश ने एक महान नेता खो दिया है। उन्होंने कहा कि तिवारी ने उत्तर प्रदेश तथा उत्तराखंड के विकास में अविस्मरणीय योगदान दिया।

Seema Sharma

Advertising