राजीव गांधी को भ्रष्टाचारी बताने पर भड़के राहुल-प्रियंका, कहा- मोदी जी कर्म आपका इंतजार कर रहा है

Sunday, May 05, 2019 - 12:45 PM (IST)

नेशनल डेस्क: लोकसभा के रण में पक्ष और विपक्ष एक दूसरे पर आरोपों के तीर चला रहे हैं। वहीं इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी एक टिप्पणी को लेकर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के निशाने पर आ गए हैं। राजीव गांधी को भ्रष्टाचारी नंबर वन बताए जाने पर दोनों ने पीएम मोदी पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि  मोदी का कर्म उनका इंतजार कर रहा है।


कांग्रेस अध्यक्ष हुल गांधी ने रविवार को ट्वीट करते हुए लिखा कि मोदी जी, लड़ाई खत्म हो गई है। आपका कर्मा आपका इंतजार कर रहे हैं। मेरे पिता के बारे में अपनी आंतरिक विश्वास को प्रस्तुत करना आपकी रक्षा नहीं करेगा। इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि आपको मेरा बहुत सारा प्यार। 


वहीं प्रियंका गांधी ने भी अपना गुस्सा जाहिर करते हुए ट्वीट किया कि शहीदों के नाम पर वोट मांगकर उनकी शहादत को अपमानित करने वाले प्रधानमंत्री ने कल अपनी बेलगाम सनक में एक नेक और पाक इंसान की शहादत का निरादर किया। जवाब अमेठी की जनता देगी जिनके लिए राजीव गांधी ने अपनी जान दी। हां मोदीजी यह देश धोकेबाजी को कभी माफ नहीं करता। 

दरअसल नरेंद्र मोदी ने शनिवार को एक रैली में कांग्रेस पर राफेल मुद्दे को लेकर उनकी छवि खराब करने की कोशिश का आरोप लगाते हुए राजीव गांधी पर तंज कसा था। उन्होंने कहा था कि 'मिस्टर क्लीन' का जीवनकाल 'भ्रष्टाचारी नम्बर वन' के रूप में समाप्त हुआ था। 

vasudha

Advertising