‘भारत जोड़ो यात्रा'': कोरोना में ऑक्सीजन की कमी से मरने वाले पीड़ितों के परिवारों से मिले राहुल गांधी

Saturday, Oct 01, 2022 - 12:42 AM (IST)

गुंडलुपेटः कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ऑक्सीजन की कमी के कारण पिछले साल तीन मई को जान गंवाने वाले कुछ कोविड मरीजों के परिवार के सदस्यों से शुक्रवार को मुलाकात की। 

कांग्रेस द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, राहुल गांधी से बातचीत के दौरान पीड़ितों के परिजनों ने भारतीय जनता पार्टी सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई और कहा कि सरकार ने उनके अपनों की मौत की बात स्वीकार तक नहीं की। बयान में कहा गया, "सरकार की आधिकारिक संख्या अब भी तीन है। नए भारत में लोग केवल संख्या बन कर रह गए हैं।" 

पीड़ितों के परिवारों के सदस्यों ने कांग्रेस की कर्नाटक इकाई और उसके नेताओं का आभार व्यक्त किया जिन्होंने दुखद घटना के तुरंत बाद उनसे संपर्क किया और कांग्रेस के कोविड कोष से प्रत्येक परिवार को एक लाख रुपए का मुआवजा दिया। राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा' शुक्रवार को तमिलनाडु के गुडालुर से कर्नाटक में यहां चामराजनगर जिला पहुंची। 

Pardeep

Advertising