भारतीय सेना का अपमान करने पर भड़के रिजिजू, बोले- देश के लिए शर्मिंदगी का बड़ा कारण बन गए हैं राहुल गांधी

Saturday, Dec 17, 2022 - 12:36 PM (IST)

नेशनल डेस्क: कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने चीन और सेना पर टिप्पणियों के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर शनिवार को निशाना साधते हुए कहा कि वह न केवल भारतीय सेना का अपमान कर रहे हैं, बल्कि देश की छवि भी बिगाड़ रहे हैं। राहुल ने शुक्रवार को आरोप लगाया था कि चीन युद्ध की तैयारी कर रहा है, जबकि भारत सरकार सोई हुई है और खतरे को नजरअंदाज करने की कोशिश कर रही है।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि चीन ने 2,000 वर्ग किलोमीटर भारतीय क्षेत्र छीन लिया है, 20 भारतीय सैनिकों की हत्या कर दी है और ‘‘अरुणाचल प्रदेश में हमारे जवानों को पीट रहा है।'' रिजिजू ने ट्वीट किया, ‘‘राहुल गांधी न केवल भारतीय सेना का अपमान कर रहे हैं, बल्कि देश की छवि भी बिगाड़ रहे हैं। वह न केवल कांग्रेस पार्टी के लिए समस्या हैं, बल्कि देश के लिए शर्मिंदगी का बड़ा कारण भी बन गए हैं।'' अरुणाचल प्रदेश से सांसद रिजिजू ने कहा कि लोगों को भारतीय सशस्त्र बलों पर गर्व है।

rajesh kumar

Advertising