राहुल ने कसा PM मोदी पर तंज अौर पृथ्वी का 'विराट' डेब्यू, पढ़िए अब तक की बड़ी खबरें

Thursday, Oct 04, 2018 - 10:12 PM (IST)

नेशनल डेस्क: रुपए के गिरते स्तर को लेकर राहुल ने कविता लिख PM मोदी पर कसा तंज से लेकर शतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय बने पृथ्वी तक, हम आपके लिए लाए हैं ऐसी खबरें, जो आप अपने व्यस्त शेड्यूल के चलते मिस कर जाते हैं। इस न्यूज बुलेटिन में हम आपको हर क्षेत्र से जुड़ी बड़ी खबरें बताने जा रहे हैं। तो अब एक क्लिक में पढि़ए देश-दुनिया से लेकर खेल जगत की अब तक की बड़ी खबरें।

रुपए के गिरते स्तर को लेकर राहुल ने कविता लिख PM मोदी पर कसा तंज
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंहगाई और डॉलर के मुकाबले रुपए के गिरते स्तर को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक कविता के जरिए निशाना साधा और इन मामलों पर उनकी चुप्पी पर सवाल उठाए। राहुल ने ट्वीट करके कहा कि रुपया डॉलर के मुकाबले अबतक के सबसे कम स्तर 73 पर पहुंच गया। 

CJI गोगोई ने खारिज की प्रशांत भूषण की याचिका, आज वापिस म्यांमार भेजे जाएंगे रोहिंग्या
असम में गैरकानूनी तरीके से रह रहे 7 रोहिंग्या प्रवासियों को आज म्यांमार वापिस भेजा जाएगा। नई दिल्ली में अधिकारियों ने बताया कि ऐसा पहली बार है जब भारत से रोहिंग्या प्रवासियों को म्यांमार वापस भेजा जा रहा है। गृह मंत्रालय के अधिकारी ने बताया कि मणिपुर स्थित मोरेह सीमा चौकी पर 7 रोहिंग्या प्रवासियों को म्यामांर अधिकारियों को सौंपा जाएगा। वहीं सुप्रीम कोर्ट ने आज असम में अवैध रूप से आए सात रोहिंग्याओं को उनके मूल देश म्यांमार भेजने की अनुमति दे दी।

सबरीमला मुद्दे पर RSS का यू टर्न, कहा- भक्तों की भावनाओं का नहीं रखा ख्याल
केरल के सबरीमला मंदिर में सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने यू टर्न ले लिया है। वह श्रद्धालुओं की भावनाओं का ख्याल करते हुए धार्मिक गुरुओं और सामुदायिक नेताओं से चर्चा कर इस सम्बंध में न्यायिक विकल्पों पर विचार करेगी। आरएसएस ने  सभी संबंधित पक्षों से एक साथ आने तथा ‘‘न्यायिक विकल्प से भी’’ मसले का हल करने का आह्वान किया। 

जम्मू कश्मीर पुलिस का बड़ा फैसला, वीआईपी सुरक्षा में तैनात SPOs हटाए गए
पुलिस विभाग के एसपीओ अब किसी भी वीआईपी की सुरक्षा हेतु पीएसओ के तौर पर तैनात नहीं किये जाएंगे। उन्हें अपनी डयूटी की जगहों पर रिपोर्ट करने के आदेश दिये गये हैं। उनको 5 अक्तूबर तक रिपोर्ट करने को कहा गया है। जम्मू कश्मीर पुलिस ने इस बाबत बड़ा फैसला लिया है और रेंज के डीआईजी को भी निर्देश दिये गये हैं कि वे इस बात का डाटा तैयार करें कि उनके संबंधित इलाकों में कितने एसपीओ वीआईपी सुरक्षा में तैनात किये गये हैं।

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का भारत दौरा आज, पीएम मोदी से करेंगे द्विपक्षीय वार्ता
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आज भारत पहुंच रहे हैं। व्लादिमीर पुतिन 19वीं भारत-रूस द्विपक्षीय शिखर वार्ता के लिए आधारिक दौरे पर अाज नई दिल्ली के दौरे पर होंगे। इस दौरे पर देश और दुनिया की नजर टिकी है क्योंकि दोनों देशों के बीच एस 400 डील पर हस्ताक्षर होने की प्रबल संभावना है। भारत के साथ दुनिया के प्रमुख देशों की निगाह पुतिन की इस यात्रा पर होगी।

अमरीकाः पुलिसर्किमयों को निशाना बनाकर की गई गोलीबारी, 1 की मौत
अमरीका के साउथ कैरोलिना प्रांत में पुलिसर्किमयों को निशाना बनाकर की गई गोलीबारी में पांच अमेरीकी पुलिस अधिकरियों को गोली लग गई जिसमें से एक की मौत हो गई। सीएनएन ने फ्लोरेंस काउंटी में कोरोनर (मृत्यु समीक्षक) के हवाले से बताया कि बुधवार को घटना में गोली लगने से जख्मी हुए एक अधिकारी की मौत हो गई।  इसमें बताया गया है कि यह अधिकारी इन पांच घायलों में शामिल था।

बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 600 अंक लुढ़का और निफ्टी 10709 पर खुला
 ग्लोबल बाजारों से मिले कमजोर संकेतों से आज भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 614.47 अंक यानि 1.71 फीसदी गिरकर 35,361.16 पर और निफ्टी 148.50 अंक यानि 1.37 फीसदी गिरकर 10,709.75 पर खुला।

Forbes: मुकेश अंबानी लगातार 11वें साल बने सबसे अमीर भारतीय
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी 47.3 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ लगातार 11वें साल सबसे अमीर भारतीय बनकर उभरे हैं। फोर्ब्स पत्रिका ने यह जानकारी दी है। अंबानी की संपत्ति इस साल 9.3 अरब डॉलर बढ़ी है। वह इस साल सबसे अधिक कमाई करने वाले भारतीय भी रहे हैं।

एक दिन की राहत के बाद फिर बढ़े तेल के दाम, मुंबई में पेट्रोल 91 रुपए के पार
 एक दिन की राहत के बाद आज पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। गुरुवार को एक बार फिर तेल की कीमतें बढ़ गईं। दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों में 15 पैसे का इजाफा हुआ है, जबकि डीजल की कीमत 20 पैसे बढ़ी है। दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत बढ़कर 84 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई है। डीजल भी 75.45 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं मुंबई में पेट्रोल की कीमत 91.34 रुपए प्रति लीटर हो गई है।

Viral video: स्टंट करने के दौरान बारटेंडर से हुआ हादसा, 4 कस्टमर्स हुए घायल
हम अक्सर बड़े-बड़े होटलों में बारटेंडरो को स्टंट करते हुए देखते है पर  र्की के इंस्ताबुल में कुछ ऐसा हुआ जिसने हर किसी को हैरान कर दिया।ये हादसा पिछले गुरुवार इस्तांबुल के नुसरत एटिलर स्टीकहाउस रेस्टोरेंट में हुआ। एक बारटेंडर आग के बीच जग में कुछ भर रहा था जैसे ही जग आग की संपर्क में आया तो आग भड़क गई जिसके कारण 4 कस्टमर्स घायल हो गए। सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

चंद सेकंड में इस लड़की का हुआ मौत से सामना, वायरल हुआ Video
मुंबई की लोकल ट्रेनों से रोजाना लाखों लोग सफर करते हैं। मायानगरी की इस लाइफ लाइन में आए दिन कोई न कोई हादसे की खबर आ ही जाती है। ऐसा ही एक मामला मुंबई लोकल का सामने आया है जहां जरा से लापरवाही से एक लड़की की जान जाते जाते बच गई। रूह कंपा देने वाली इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है ।

डेब्यू मैच में पृथ्वी का 'शो', शतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय बने
पृथ्वी शॉ ने टेस्ट क्रिकेट में धमाकेदार एंट्री की है। उन्होंने अपने पहले ही मैच में अर्धशतक लगाकर कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं।  पृथ्वी शॉ अब सबसे छोटी उम्र में शतक बनाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।  उन्होंने 99 गेंदों में अपना पहला टेस्ट शतक लगाया है।  पृथ्वी शॉ ने पहली ही पारी में दिखा दिया है कि वो लंबी रेस के घोड़े हैं। शॉ ने पिछले साल इसी मैदान पर रणजी ट्रोफी में पदार्पण किया था और शतक बनाया था।  शॉ के इस डेब्यू से सचिन तेंदुलकर की याद आ गई। 

भारत vs वैस्टइंडीज पहला टैस्ट, पृथ्वी के शतक से मजबूत हुआ भारत
भारत और वैस्टइंडीज के बीच चल रहे पहले टैस्ट मैच में भारत ने शुरुआती झटके से उभरते हुए शानदार शुरुआत की है। रैगुलर ओपनर मुरली विजय और शिखर धवन के टीम से बाहर होने पर शामिल किए गए 20 साल के पृथ्वी शॉ ने अपने पहले ही टैस्ट में शानदार शतक जड़कर नया रिकॉर्ड बना दिया है। पृथ्वी भारत की ओर से टैस्ट क्रिकेट में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उनके साथ चेतेश्वर पुजारा क्रीज पर डटे हुए हैं। 

टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी का हुआ 'ब्रेकअप', तीन साल डेटिंग के बाद खत्म हुआ रिश्ता
बाॅलीवुड एक्टर टाइगर श्राॅफ और दिशा पटानी के रिलेशनशिप को लेकर हाल ही में एक खबर सामने आई हैं। खबरों की मानें तो काफी लंबे वक्त तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद टाइगर और दिशा ने ब्रेक-अप करने का फैसला किया है।

इंडस्ट्री में आने से पहले आईटी में नौकरी थे विक्की कौशल, दमदार एक्टिंग से जीता लोगों का दिल
बाॅलीवुड एक्टर विक्की कौशल इंडस्ट्री में एक के बाद एक हिट फिल्में दे रहे हैं। विक्की ने फिल्म 'मसान' से बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा था। चाहे यह फिल्म बाॅक्स आॅफिस पर कुछ ज्यादा कमाल नहीं कर पाई, लेकिन फिल्म 'राजी' की इस फिल्म से उन्हें बहुत बड़ा ब्रेक मिला। 

 

Anil dev

Advertising