चुनाव प्रचार के क्रम में मठ पहुंचे राहुल, लिया आर्शीवाद

Saturday, Apr 28, 2018 - 01:19 PM (IST)

नेशनल डेस्क: राहुल गांधी ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में एक नया रिकॉर्ड बना लिया है। वह कांग्रेस पार्टी के पहले अध्यक्ष हैं जो चुनाव प्रचार के लिए प्रदेश के सभी 30 जिलों में पहुंचे। उन्होंने अपने कर्नाटक चुनाव प्रचार की शुरुआत बेल्लारी से करीब 100 दिन पहले की थी अब वह राज्य के लगभग हर हिस्से में जा चुके हैं। वह प्रदेश के हर बड़े शहर, हर बड़े कस्बे का दौरा कर चुके हैं। इसी बीच कांग्रेस अध्यक्ष अपनी जन आर्शीवाद यात्रा के दौरान चामुंडी हिल के सुत्तुर मठ गए और राज्य में 12 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए वहां के महंत शिवरात्रि देशिकेंद्र स्वामी से आर्शीवाद  लिया। 

राहुल गांधी के साथ राज्य के मुख्यमंत्री सिद्दारामैया, लोक निर्माण तथा जिला प्रभारी मंत्री डॉ. एच सी महादेवप्पा, पार्टी महासचिव तथा कर्नाटक के प्रभारी के सी वेणुगोपाल तथा अन्य नेता मौजूद थे। राहुल मार्च में ही मठ में आने वाले थे लेकिन किसी कारणवश वह यहां नहीं आ पाए थे जिसे लेकर उनकी काफी आलोचना हुई थी। मौजूदा समय में कांग्रेस तथा भारतीय जनता पार्टी दोनों ही पार्टियां राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए ङ्क्षलगायत समुदाय को साधन में जुटी हुई हैं। दोनों ही पार्टियों का प्रमुख रूप से ध्यान राज्य में ङ्क्षलगायत समुदाय के विश्वास को हासिल करना है। 

vasudha

Advertising