ऑटो इंडस्ट्री की हालत को लेकर बोले राहुल गांधी- भाजपा सिर्फ नष्ट करना जानती है

punjabkesari.in Saturday, Aug 03, 2019 - 02:19 PM (IST)

नेशनल डेस्क: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ऑटो क्षेत्र के संकट और आर्थिक विकास में आई सुस्ती संबंधी खबरों को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार देश में कुछ निर्माण नहीं कर सकती, वह सिर्फ दशकों की कड़ी मेहनत से बनी संस्थाओं को नष्ट कर सकती है।
PunjabKesari

राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि भाजपा सरकार कुछ निर्माण नहीं कर सकती। वह सिर्फ उन चीजों को नष्ट कर सकती है जो दशकों की कड़ी मेहनत और लगन से निर्मित हुई हैं। इससे पहले पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने दावा किया कि देश के कुछ जानेमाने उद्योगपतियों के आगाह करने के बावजूद यह सरकार 'विकास के बजाय विभाजन' में लगी हुई है। 
PunjabKesari

सुरजेवाला ने ट्वीट किया कि कार बिक्री में 15 से 48 प्रतिशत तक की गिरावट। 30 इस्पात कंपनियां बंद हुईं। उन्होंने दावा किया कि औद्योगिक क्षेत्र के प्रमुख नाम राहुल बजाज, आदि गोदरेज, नारायणमूर्ति ने सामाजिक वैमनस्य, घृणा अपराध और मंदी को लेकर आगाह किया। फिर भी मोदी सरकार ‘रोजगार के बजाय तिरस्कार' और ‘विकास के बजाय विभाजन' पर ध्यान लगाए हुए है। यह न्यू इंडिया है।
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News