LAC विवाद पर फिर बोले राहुल गांधी, कहा- हकीकत पर पर्दा नहीं डाल सकती मोदी सरकार

Monday, Nov 23, 2020 - 12:49 PM (IST)

नेशनल डेस्क: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर मोदी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने सोमवार को कहा कि सीमा पर चीन की रणनीतिक तैयारी की हकीकत को मीडिया रणनीति के माध्यम से पर्दा डालकर कम नहीं किया जा सकता। 

ट्वीट कर मोदी सरकार पर बोला हमला 
राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि चीन की भू राजनीतिक रणनीति की हकीकत का मुकाबला पीआर संचालित मीडिया रणनीति से नहीं किया जा सकता है। यही साधारण बात भारत सरकार का संचालन करने वालो की समझ नहीं आ रहा है। 

राहुल गांधी ने जारी की सेटेलाइट तस्वीर
इसके साथ ही कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने डोकलाम क्षेत्र में चीनी सेना के निर्माण कार्य की एक सेटेलाइट तस्वीर भी पोस्ट की है। इसके साथ उन्होंने लिखा कि चीन की यह रणनीति भारत के लिए खतरा है और ठोस रणनीति के बिना से कम नही किया जा सकरा है। 

vasudha

Advertising