कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे राहुल गांधी, कर्नाटक चुनाव के अपडेट्स की ली जानकारी

Saturday, May 12, 2018 - 12:13 PM (IST)

नई दिल्ली: कर्नाटक में आज हो रही वोटिंग पर भले ही कांग्रेस और भाजपा के नेता अपनी-अपनी सरकार को लेकर दावे कर रहे हैं लेकिन यह भी सच है कि दोनों ही राजनीतिक दलों की धड़कनें थमीं हुई हैं। हालांकि चुनाव के नतीजे 15 मई को आने हैं लेकिन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज सुबह ही दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय पहुंच गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राहुल पार्टी के प्रभारी के.सी. वेणुगोपाल से चुनाव को लेकर हर अपडेट्स ले रहे हैं। वहीं उन्होंने पार्टी मुख्यालय में उन्होंने अलग अलग राज्यों के नेताओं और कार्यकर्त्ताओं के साथ मुलाकात की। इससे पहले उन्होंने  कन्नड़ भाषा में ट्वीट करके मतदाताओं से वोट डालने की अपील की।
 

उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'मतदान गतिशील लोकतंत्र का संकेत है. मैं अपने सभी युवा मित्रों का स्वागत करता हूं जो कर्नाटक में पहली बार मतदान कर रहे हैं। कर्नाटक के लोग बड़ी संख्या में लोकतंत्र के इस त्यौहार में शामिल हों।' बता दें कि राज्य में 224 विधानसभा सीटों में से 222 पर मतदान हो रहा है।

 

Seema Sharma

Advertising