राहुल गांधी ने उड़ाया आर्मी की डॉग यूनिट का मजाक, लोगों ने लगा दी कलास

Friday, Jun 21, 2019 - 06:39 PM (IST)

नेशनल डेस्क: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सेना की ‘डॉग यूनिट' के योग कार्यक्रम से जुड़ी तस्वीरें शेयर कर विवादों में घिर गए हैं। जिसे लेकर लोग उनकी जमकर क्लास लगा रहे हैं।
 

दरअसल राहुल गांधी ने ट्विटर पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें ‘डॉग यूनिट' से जुड़े जवानों के साथ खोजी कुत्ते भी योगासन की मुद्रा में नजर आ रहे हैं। उन्होंने सेना का मजाक उड़ाते हुए लिखा कि “न्यू इंडिया”। इस ट्वीट के बाद उनकी सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना हो रही है। लोगों के अनुसार राहुल गांधी ने भारतीय सेना और शहीदों का अपमान किया है। 


वहीं भाजपा नेता संबित पात्रा ने भी इस पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि- “शर्मनाक है ये, भारत का अनादर, भारत की परंपरा और सेना का अपमान है। राहुल जी हर डॉगी केवल एक ‘पिद्दी’ नहीं है जो केवल गांधी परिवार के लिए ट्वीट करता है। ये सिर्फ डॉग्स सर नहीं हैं, ये वो हैं जो हमारे भारत के लिए लड़ते हैं .. उन्हें सलाम।” 

vasudha

Advertising